/प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल : हर्ष महाजन

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल : हर्ष महाजन

सोलन 17 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन द्वारा बद्दी में आयोजित रक्तदान शिविर में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रतनपाल ने की।शिविर में कुल 210 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर हर्ष महाजन ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता का आधार उनकी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और गरीब कल्याण के लिए समर्पण है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और जनधन योजना जैसी योजनाओं को गरीबों और वंचितों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला बताया।

साथ ही, उन्होंने जीएसटी सुधारों को व्यापारियों व मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक कदम बताया, जिससे कारोबार सरल हुआ और आम परिवारों को राहत मिली।