/सावधान नालागढ़ में भैंस चोर भी सक्रिय

सावधान नालागढ़ में भैंस चोर भी सक्रिय

किरपालपुर से चोरी भैंस और, भैंस चोर 24 घंटे में काबू।

नालागढ़ 19 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के नालागढ़ में भैंस चोरी का अनोखा मामला सामने आया है जिसे पुलिस की तेज़ कार्रवाई से सुलझा लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ कृपालपुर निवासी कुलजीत सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि उसकी भैंस को संदिग्ध वाहन (HP93-1548) में भरकर ले जाया गया।

पुलिस ने जांच शुरू की और सिर्फ एक दिन में ही दोनों आरोपी – विक्रम कुमार (निवासी दादी हर्नाम, नालागढ़) और राम बाबू (निवासी सम्भल, उ.प्र., हाल निवासी पीरस्थान नालागढ़) को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों से गहन पूछताछ जारी है और इन्हें आज अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस की फुर्ती ने ग्रामीणों का भरोसा और मजबूत कर दिया है और चोरी की गई भैंस मालिक को मिल गई।