/झिड़ीवाला रबर फैक्ट्री का प्रदूषण बना ग्रामीणों के लिए संकट।

झिड़ीवाला रबर फैक्ट्री का प्रदूषण बना ग्रामीणों के लिए संकट।

ग्रामीणों की हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

नालागढ़, 23 सितंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा ।

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की झिड़ीवाला रबर फैक्ट्री से फैल रहा वायु और जल प्रदूषण ग्रामीणों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन गया है।

फैक्ट्री के धुएं और दूषित जल के चलते दर्जनों लोग एलर्जी, सांस की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इलाज पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीण मधुबाला, बग्गा और इंद्रजीत सिंह आदि ने बताया कि लगातार गुहार लगाने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री का धुआं और गंदा पानी सीधा गांव में फैल रहा है, जिससे पशुओं और फसलों को भी नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कार्रवाई नहीं की, तो वे इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाएंगे।