/गोल मार्किट में लापता बच्ची सुरक्षित परिजनों को सौंप़ी

गोल मार्किट में लापता बच्ची सुरक्षित परिजनों को सौंप़ी

बद्दी, 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

बीबी एन के बद्दी की गोल मार्किट क्षेत्र में आज एक छोटी बच्ची के लापता होने पर ट्रैफिक पुलिस बद्दी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बच्ची को ओमैक्स कॉलोनी के पास उसके परिजनों को सौंप दिया।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि कभी इस प्रकार की घटना सामने आए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या ट्रैफिक कर्मियों को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।