नालागढ़ (रामशहर), 25 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
सोलन जिले के बद्दी–साई–रामशहर iसड़क मार्ग पिछले दो माह से बंद निगम रूट को बहाल करने की मांग को लेकर पांच पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने निगम नालागढ़ प्रबंधन से गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ लगभग 36 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोग आवाजाही व खेतीबाड़ी कार्यों में कठिनाई झेल रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने मार्ग दुरुस्त होने का प्रमाणपत्र पहले ही जारी कर दिया है, इसके बावजूद निगम ने अभी तक बस सेवा शुरू नहीं की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से हस्तक्षेप कर रूट शीघ्र बहाल करने की अपील की है।
उधर, कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से सड़क मार्ग पूरी तरह दुरुस्त है। अब रूट बहाल करना निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी है।










