/प्रधानमंत्री मोदी ने किया BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने किया BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ

झारसुगुडा (ओडिशा), 27 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस ओडिशा के झारसुगुडा से भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के स्वदेशी 4G मोबाइल नेटवर्क का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मजिही भी मौजूद रहे।

BSNL का यह नेटवर्क पूरी तरह से भारत में विकसित तकनीक पर आधारित है। इसके अंतर्गत 97,000 से अधिक मोबाइल टावरों की स्थापना की गई है। इस 4G स्टैक को सी-डॉट, तेजस नेटवर्क्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने मिलकर तैयार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी 4G तकनीक देश को डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी और ग्रामीण इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुँचाएगी। यह नेटवर्क भविष्य में 5G सेवाओं में भी बदला जा सकेगा।

इस लॉन्च के साथ BSNL का लक्ष्य है कि ओडिशा समेत देश के उन हजारों गाँवों तक मोबाइल नेटवर्क पहुँचाया जाए, जहाँ अब तक सुविधा उपलब्ध नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल देशभर में उपभोक्ताओं को सस्ती और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करेगी।