/राजकीय उच्च विद्यालय लडोग में बैंग-फ्री डे पर हवन-यज्ञ कार्यक्रम आयोजित।

राजकीय उच्च विद्यालय लडोग में बैंग-फ्री डे पर हवन-यज्ञ कार्यक्रम आयोजित।

सोलन (अर्की) 27 सितंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।

सोलन जिले के अर्की उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय लडोग में बैंग-फ्री डे के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काऊट एण्ड गाइड का दिला संस्कार व नवरात्री के सुअवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

अर्की उपमण्डल की राजकीय उच्च पाठशाला लडोग में गत दिवस बैंग फ्री डे के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने स्थानीय लोकनृत्य व गीत -संगीत से सभी का मन मोह लिया।

इसके लिए इस माह की थीम-सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन थी। इसके अलावा आज स्काऊट एन्ड गाइड के अंतर्गत नये बच्चों का दीक्षा संस्कार करके सदस्यता प्रदान की गई।

साथ ही नवरात्रों के सुअवसर पर क्षेत्र को आपदा से बचाव हेतु हवन – यज्ञ का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी अध्यापकों, सभी बच्चों, smc सदस्यों, अभिभावकों व स्कूल के अध्यापकों ने भाग लिया।

इस हवन-यज्ञ कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संस्कृत अध्यापक भूपेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा किया गया। जिसमें उन्होने पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण सहित इस हवन-यज्ञ का आयोजन कराया।

इस अवसर पर मुख्याध्यापिका सहित, सभी अध्यापकों, सभी कक्षाओं के बच्चों (कक्षा। से 10वीं) उपस्थित SMC सदस्यों, अभिभावकों व अन्य उपस्थित सदस्‌यों द्वारा आहूतियाँ डाली गई।

इस अवसर पर विधालय की मुख्याध्यापिका सुश्री मनोरमा कुमारी चढ्दा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति को जानने व समझने का अक्सर प्रदान करते हैं, जिससे बच्चे जीवन मूल्यों को सीखते हैं।

विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान भी बाटते हैं जो आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालया परिवार के सभी अध्यापक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी व मध्याहन भोजन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।