नालागढ़, 2 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल के आयुष विभाग, उपमंडल नालागढ़ द्वारा “पोषण अभियान” के अंतर्गत “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का सफल आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ यह अभियान 2 अक्तूबर तक चला, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता वार्ताएं और महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

अभियान के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि नारी का स्वास्थ्य परिवार और समाज की समृद्धि का आधार है। संतुलित आहार, ऋतुचर्या, योग और ध्यान को महिलाओं के शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक संतुलन के लिए आवश्यक बताया गया।

एसडीएमओ नालागढ़ डॉ. नीरज जुल्का ने अभियान की सफलता में विशेष भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में आयुष विभाग ने जागरूकता फैलाकर महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त परिवार की नींव बताया।









