शिमला (सुन्नी), 3 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा ।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में 66वां जिला स्तरीय मुख्य खेल टूर्नामेंट का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर हि.प्र. स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक़ खेल प्रतियोगिताओं में हॉकी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी प्रथम रही, जबकि रा.वरि.मा.पा. जुन्गा शिमला द्वितीय स्थान पर रही।
बास्केटबॉल में रा.वरि.मा.पा. मतियाना शिमला ने पहला और एस.पी.एस. सराहन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं हैंडबॉल में चियोग ने प्रथम और दोफदा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.के. रघुवंशी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत सुन्नी के चेयरमैन प्रदीप शर्मा, एस.एम.सी. प्रधान डॉ. सतीश मेहता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल गुप्ता तथा आचार्य हितेंद्र मोहन सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।








