बद्दी, 06 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस अधीक्षक बद्दी श्री विनोद धीमान की अध्यक्षता में आज एस.पी. कार्यालय बद्दी के कॉन्फ्रेंस हॉल में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम, अपराध निवारक धाराओं के तहत प्रभावी कार्रवाई, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा खनन माफिया पर अंकुश लगाने के उपायों पर विशेष चर्चा की गई।

एस.पी. बद्दी ने आगामी त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए आदेश दिए कि पुलिस की क्षेत्र में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।










