
प्रचार प्रसार में जुटे सभी भक्तजन व समाजसेवी ,घर घर पहुंचा रहे है संदेश
नालागढ़ 17 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन क्षेत्र के नालागढ़ में आगामी 24 अक्तूबर से साध्वी ऋतंभरा महाराज एक सप्ताह तक श्रीराम कथा के माध्यम से अपनी वाणी से भक्ति, संस्कार और जीवन मूल्यों का संदेश देंगी।

कथा का आयोजन खेड़ा में किया जा रहा है, जहां तैयारियां जोरों पर हैं।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में भक्तजन दिन-रात लगे हुए हैं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार हो गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राम गोपाल अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही ब कीनता है।

उन्होंने कहा कि कथा की सफलता के लिए क्षेत्र के समाजसेवी और श्रद्धालु गौरव कश्यप, बलविंदर पाल बिंदु, जितेन्द्र राणा, विधि चंद सहित अनेक कार्यकर्ता तन-मन से जुटे हुए हैं।

श्रीराम कथा का शुभारंभ 24 अक्तूबर को होगा और पूर्णाहुति 30 अक्तूबर को संपन्न की जाएगी।

कथा का समय प्रतिदिन सायं 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक वातावरण और सामाजिक एकता को बल मिलेगा।