/लडोग विद्यालय में विकसित भारत अभियानए आपदा प्रबंधन प्रश्नोत्तरी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

लडोग विद्यालय में विकसित भारत अभियानए आपदा प्रबंधन प्रश्नोत्तरी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

शिमला (अकी) 17 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय लडोग में विकसित भारत अभियान 2025 के तहत आपदा प्रबंधन विषय पर प्रश्नोत्तरी, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विकसित भारत अभियान 2025 से संबंधित वीडियो के प्रदर्शन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय की ओर से पहला आइडिया प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सावित्री बाई फुले सदन ने प्रथम और सुभाष सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में गांधी सदन प्रथम और सुभाष सदन द्वितीय स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में सुभाष सदन प्रथम व सावित्री बाई फुले सदन द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में गांधी सदन ने प्रथम और सावित्री बाई फुले सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


विद्यालय की मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है।


कार्यक्रम का संचालन विद्यालय स्टाफ की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका एवं समस्त अध्यापक वर्ग ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए मिठाई भी वितरित की।