/किरपालपुर में 12 ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला 12 से 18 फरवरी तक आयोजित।

किरपालपुर में 12 ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला 12 से 18 फरवरी तक आयोजित।

नालागढ़, 9 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के किरपालपुर सेवा केंद्र ‘दिव्य अनुभूति धाम’ में 12 से 18 फरवरी 2026 तक 12 ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।


मेले का मुख्य आकर्षण भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतीकात्मक स्थापना होगी, जहां श्रद्धालु एक ही स्थान पर सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही मेले में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान और फुल बॉडी मेडिकल चेकअप शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिससे आध्यात्मिकता के साथ सामाजिक सेवा का संदेश दिया जा सके।


सेवा केंद्र की संचालिका बीके राधा दीदी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन आत्मिक शांति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का सशक्त माध्यम है।


उन्होंने कहा कि यह मेला केवल दर्शन का अवसर नहीं, बल्कि भागदौड़ भरे जीवन में मन की शांति और आत्मिक सुकून का अनुभव करने का विशेष अवसर है।

एक ही स्थान पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का यह दुर्लभ संयोग क्षेत्रवासियों के लिए विशेष सौभाग्य होगा।