सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान
नालागढ़, 17 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 के तहत आज हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा शाम को मतदान समाप्त होने तक कुल 81.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) नालागढ़ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के सभी 9 मतदान केंद्रों पर मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कुल 6962 मतदाताओं में से 5687 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें पुरुष मतदान प्रतिशत 83.23% जबकि महिला मतदान प्रतिशत 80.24% रहा।

वार्डवार आंकड़ों में वार्ड नंबर 3 हरिजन वाला में सबसे अधिक 89.72% मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड नंबर 5 जैनांवाला में 84.46% और वार्ड नंबर 2 एकता वाला में 88.55% मतदान हुआ। वहीं वार्ड नंबर 8 बस्सियां वाला में सबसे कम 80.87% मतदान दर्ज किया गया।

प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।



