/प्रियंका ठाकुर ने भी तेज किया जनसंपर्क अभियान।

प्रियंका ठाकुर ने भी तेज किया जनसंपर्क अभियान।

सरयान्ज पंचायत में प्रधान पद का चुनाव हुआ रोचक।

सोलन (कुनिहार), 20 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा ।

सोलन जिले के कुनिहार विकास खंड की सरयान्ज पंचायत में प्रधान पद के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद की उम्मीदवार प्रियंका ठाकुर (अनू) ने भी अपने समर्थकों के साथ पंचायत के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

उल्लेखनीय है कि इस बार सरयान्ज पंचायत में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, जिसके चलते दो महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं तक पहुंचने और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक बन गया है।

पंचायत राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले मनोल गांव से इस बार पूर्व प्रधान स्वर्गीय शंकर लाल की बहू प्रियंका ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। उनके समर्थन में मनोल गांव के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

प्रचार अभियान के दौरान समर्थकों ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया तथा पंचायत के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रियंका ठाकुर के प्रचार अभियान में पूर्व प्रधान लेख राम बंसल, रेलवे से सेवानिवृत्त शंकर लाल ठाकुर, धनीराम, कांता देवी, हरदोई, रीमा, प्रेमलता, प्रियंका शर्मा तथा पवन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।

सरयान्ज पंचायत में चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि अधिकांश मतदाता अभी खुलकर किसी पक्ष में अपनी राय व्यक्त नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पंचायत की कमान किसके हाथ में जाएगी, इसका फैसला आगामी मतदान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

चुनावी माहौल के बीच दोनों उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और पंचायत के हर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी है।