/अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियां तेज।

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियां तेज।

सांस्कृतिक उप समिति ने कलाकारों के चयन पर किया मंथन।

चंबा, 13 जुलाई
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ रजनीश ठाकुर

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तैयारियों के तहत सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त एवं सांस्कृतिक उप समिति के संयोजक अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लेते हुए मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं तथा कलाकारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने समिति के सदस्यों से लोगों की रुचि और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि मेले की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षक, गुणवत्तापूर्ण और यादगार बन सकें।

बैठक में स्टेज लाइट, साउंड सिस्टम, स्टेज ऑर्केस्ट्रा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। गैर-सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन और कलाकारों के चयन को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चंबा में किया जाएगा।

बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा तथा गैर-सरकारी सदस्य जगदीश हांडा, संजीव सूरी, ललित भूषण, जीवन सालरिया, हेम ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश राणा, कपिल भूषण सहित सांस्कृतिक उप समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।