सोलन (रामशहर) 28 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
पंचायती चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी।
इसके बाद देर शाम वार्ड पंच, उपप्रधान और प्रधान पद के विजेता प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

सुबह से ही विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क नजर आया।
थाना प्रभारी रामशहर विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग गश्त के दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाछी, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल थयोडा, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लगदा घाट तथा ग्राम पंचायत क्यार कनेटा के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर अपने मत का प्रयोग करते दिखाई दिए।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह सतर्क है।







