सोलन (कुनिहार), 29 मई
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
जिला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड कुनिहार की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं उप प्रधान पदों के विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की।

पंचायतवार परिणाम इस प्रकार रहे है
बलेरा : बीना देवी 186 मतों से प्रधान तथा मस्त राम 59 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
बनोह : तृप्ता देवी 489 मतों से प्रधान विजयी। उप प्रधान पद पर हेमराज निर्विरोध चुने गए।
बातल : उर्मिला शर्मा 71 मतों से प्रधान तथा देवराज शर्मा 487 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
दसेरन : तारा देवी 146 मतों से प्रधान और कुलदीप 96 मतों से उप प्रधान बने।
घनागुघाट : आशा 235 मतों से प्रधान तथा हरिश कुमार 361 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
जघून : मान सिंह 221 मतों से प्रधान तथा बाबु राम 107 मतों से उप प्रधान चुने गए।
कोठी : अशोक कुमार 63 मतों से प्रधान तथा योगेन्द्र मोहन 55 मतों से उप प्रधान बने।
मांगल : अर्मिला देवी 7 मतों से प्रधान तथा प्यारे लाल 112 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
मांगू : वीना देवी 178 मतों से प्रधान तथा राजेश पूरी 119 मतों से उप प्रधान बने।
नवगांव : तनु 50 मतों से प्रधान तथा कमलेश चंद 15 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
पलोग : कांता देवी लॉटरी द्वारा 1 मत के अंतर से प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि वेद प्रकाश 61 मतों से उप प्रधान बने।
पट्टा : राजेश कुमार 245 मतों से प्रधान तथा मनोज कुमार 263 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
पलानिया : मीनाक्षी देवी 179 मतों से प्रधान तथा भूपेन्द्र कुमार 22 मतों से उप प्रधान बने।
रौड़ी : मधु बाला 20 मतों से प्रधान तथा मदन लाल 76 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
समोग : सुरेन्द्र सिंह 52 मतों से प्रधान तथा हरी सिंह 119 मतों से उप प्रधान चुने गए।
सन्याड़ी मोड़ : हिरा सिंह 23 मतों से प्रधान तथा भगत राम 414 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
शहरोल : नर्वदा देवी 72 मतों से प्रधान तथा राम प्रकाश 99 मतों से उप प्रधान बने।
सूरजपुर : चन्द्र कला 222 मतों से प्रधान तथा संजीव कुमार 5 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।
टुईरू : प्रेम चंद 20 मतों से प्रधान तथा भूप सिंह 11 मतों से उप प्रधान चुने गए।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों के विकास एवं जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।








