/भट्टाकुफर में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी ।

भट्टाकुफर में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी ।

शिमला, 29 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

शिमला के भट्टाकुफर स्थित हरिओम भवन में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 28 मई 2026 को पुलिस थाना ढली में सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्चे के साथ रहता था।

घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चा किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने मृतक को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान किसी भी परिजन ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।

मामले में मृत्यु के कारणों की पुष्टि और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत जारी है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।