/शानन की महिला ने सड़क और एम्बुलेंस मार्ग न होने पर उठाए सवाल

शानन की महिला ने सड़क और एम्बुलेंस मार्ग न होने पर उठाए सवाल

शिमला, 3 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

शानन क्षेत्र की निवासी शैल्ली भारद्वाज ने अपने घर तक सड़क और एम्बुलेंस मार्ग न होने पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से लगातार शिकायतें और दस्तावेज भेजने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

शैल्ली ने बताया कि हाल ही में पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें अपने ही शहर में होटल में रहना पड़ा, क्योंकि घर तक पहुंचना सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने प्रशासन से सड़क निर्माण, सुरक्षित पहुंच मार्ग और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मामला उच्च अधिकारियों, सतर्कता विभाग और जन शिकायत मंचों तक उठाया जाएगा।

वहीं, समाचार लिखे जाने तक संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।