/तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक।

तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक।

चम्बा, 12 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में तंबाकू नियंत्रण, कोटपा अधिनियम-2003 के प्रभावी क्रियान्वयन और तंबाकू मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

अमित मैहरा ने अधिकारियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराने, नाबालिगों को तंबाकू बिक्री रोकने तथा शैक्षणिक संस्थानों व बस अड्डों के आसपास निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खुले तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जिला चम्बा के 55 गांव तंबाकू मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। इस दौरान एनक्यूएएस संबंधी बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता सेवाओं की भी समीक्षा की गई।