/धर्मपुर में चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार, आल्टो कार भी जब्त

धर्मपुर में चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार, आल्टो कार भी जब्त

सोलन (धर्मपुर), 16 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

जिला सोलन के पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त आल्टो कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को धर्मपुर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान परवाणू की ओर से आ रही एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 5.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय राहुल पुत्र अत्तर सिंह निवासी गांव एवं डाकघर डुवलिंग, तहसील पुह, जिला किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) तथा 21 वर्षीय निशांत पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव एवं डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान प्रयुक्त आल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को 14 जून को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।