/मेला देखने निकली नाबालिग सोलन से बरामद

मेला देखने निकली नाबालिग सोलन से बरामद

शिमला, 17 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

शिमला जिले के ढली थाना पुलिस ने घर से बिना बताए मेला देखने निकली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को सोलन के मोहन पार्क से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

लड़की के स्कूल जाने के बाद घर न लौटने पर 16 जून को थाना ढली में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश अभियान चलाया और 17 जून को उसे सुरक्षित ढूंढ लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह मेला देखने के लिए घर से गई थी।

मामले की जांच जारी है।