/रोहड़ू में वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का मामला दर्ज।

रोहड़ू में वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का मामला दर्ज।

रोहड़ू, 17 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

शिमला जिला के रोहड़ू थाना क्षेत्र के शलाश डोगरी गांव में 77 वर्षीय वृद्ध महिला अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई।

मृतका की पहचान गीता देवी निवासी शलाश डोगरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस संबंध में थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 61/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है तथा मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला पुलिस शिमला ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।