/नालागढ़ में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर कल

नालागढ़ में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर कल

नालागढ़, 20 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

आयुष विभाग उपमंडल नालागढ़ द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक हेरिटेज पार्क, नालागढ़ (जिला सोलन) में आयोजित होगा।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे।

आयुष विभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

आयोजकों के अनुसार, योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग, उपमंडल नालागढ़ द्वारा किया जा रहा है।