सोलन 23 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
सोलन जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डगशाई लिंक रोड स्थित वर्षा शालिका के पास नाकाबंदी के दौरान एक पंजाब नंबर कार से 23.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
पुलिस ने कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला—आनंद कुमार सिंह, इंदर पाल तथा जसबीर कौर—को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामले में हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है।









