लुधियाना 14 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
शिव सेना के प्रमुख अमित अरोड़ा की धर्मपत्नी शेरी ठाकुर का जन्मदिन सोमवार को परिवार, सगे-संबंधियों और मित्रों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर शेरी ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

जन्मदिन समारोह के दौरान परिवार के सदस्यों ने केक काटकर खुशियां साझा कीं और सभी ने शेरी ठाकुर के उज्ज्वल एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर जीवन के बीते मधुर पलों को भी याद किया गया।

हिम नयन न्यूज परिवार की और से भी शेरी ठाकुर और परिजनों को ढेर सारी बधाईयां।









