/बरोटीवाला में हुई महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।

बरोटीवाला में हुई महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।

बरोटीवाला पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज।

बद्दी, 22 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

औद्योगिक नगरी बीबीएन के पुलिस थाना बरोटीवाला ने पत्नी की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, झारखंड निवासी सुरजीत कुमार की शिकायत पर दर्ज मामले में बताया गया कि उसकी बहन सुनीता देवी अपने पति सुरेन्द्र बेदिया के साथ बिरला लेबर गेट, बरोटीवाला के समीप किराये के कमरे में रहती थी।

देर रात सुनीता देवी कमरे के बाहर मृत अवस्था में मिली।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र बेदिया पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे पूरा संदेह है कि उसकी हत्या उसी ने की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच अधिकारियों को निष्पक्ष, वैज्ञानिक और त्वरित जांच के निर्देश दिए। एफएसएल टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।