नालागढ़ (मानपुरा), 22 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन के पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक किराये के कमरे से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की है।
पुलिस ने गांव चुनढी स्थित किराये के कमरे में छापेमारी कर 12 बोतलें और 72 अद्धे देसी शराब बरामद किए। कमरे में रह रहे नानक चंद, निवासी गांव खरियाणा (डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन), बरामद शराब के संबंध में कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस संबंध में पुलिस थाना मानपुरा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।








