कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शिमला के पत्रकारों को डिनर पर किया आमंत्रित।
शिमला, 23 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने शिमला के पत्रकारों के सम्मान में 24 जुलाई 2026 को होटल हॉलिडे होम में रात्रि भोज (डिनर) का आयोजन किया है। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रेस छायाकारों तथा सोशल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना तथा आपसी संवाद को बढ़ावा देना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जारी आमंत्रण में सभी पत्रकारों से शाम 8 बजे होटल हॉलिडे होम, शिमला पहुंचने का आग्रह किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ पत्रकारों ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पत्रकारों और कांग्रेस संगठन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









