भूमि कटाव रोकने का प्रयास।
रामशहर, 26 जुलाई,
हिम नयन /न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिले के रामशहर तहसील के निकटवर्ती गांव नेर के जंगल शामलात भूमि की लगभग 5 बीघा क्षेत्र पर रविवार को 360 बांस के पौधों का रोपण किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पौधे कृषि विभाग से पंचायत को निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए थे।

पंचायत के अनुसार बांस के पौधों का रोपण मुख्य रूप से आपदा और भारी वर्षा के दौरान भूमि कटाव को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के प्रधान रविंद्र मोहन रवि ने स्वयं भी पौधारोपण किया और लोगों से अपील की कि वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाया जा सके।

पौधारोपण अभियान में क्रांतिकारी युवक मंडल के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, राजेश, संजीव कुमार सहित मंडल के अन्य सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।









