पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल।
बीबीएन, 26 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
हिम पर्यावरण परिवेश संस्था के आह्वान पर रविवार को किन्विन क्षेत्र में वायु प्रदूषण से प्रभावित लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक गऊशाला परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में स्थानीय पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा, जिला परिषद सदस्य इंदु वैद्य ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान वायु प्रदूषण से प्रभावित लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों को प्रभावी ढंग से रखा तथा प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
हिम पर्यावरण परिवेश संस्था के पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की बैठक बेहद सफल रही। संस्था ने कहा कि लंबे समय बाद आयोजित इस बैठक में लोगों की बड़ी भागीदारी और उनके सकारात्मक विचारों ने संस्था का उत्साह बढ़ाया है।

संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि लोगों का संस्था की कार्यकारिणी पर विश्वास कायम है और भविष्य में भी सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण के खिलाफ अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनभावनाओं को संबंधित विभागों और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।









