/ब्रेकिंग न्यूज | चक्कर बाईपास मार्ग पर भूस्खलन, यातायात बंद।

ब्रेकिंग न्यूज | चक्कर बाईपास मार्ग पर भूस्खलन, यातायात बंद।

शिमला, 27 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल की राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के कारण चक्कर बाईपास के समीप पहाड़ी से मलबा आने के चलते मार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस शिमला ने जारी की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग का उपयोग न करें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

पुलिस के अनुसार यातायात कर्मी मौके पर तैनात हैं और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मलबा हटाकर मार्ग को जल्द बहाल करने का कार्य जारी है।

प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित दूरी और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है।