शिमला, 2 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
राजधानी शिमला के भट्टाकुफर स्थित शिव मंदिर के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर तीन वाहनों से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह सड़क पर ही खड़ा हो गया और यातायात प्रभावित हो गया।
मौके पर केवल छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी है, जबकि बड़े वाहनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक
ट्रैफिक पुलिस शिमला की टीम मौके पर तैनात है और यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के साथ-साथ मार्ग को शीघ्र सामान्य करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।







