शिमला, 3 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर 4 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के निर्देश पर पार्टी के सभी नेताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पदाधिकारियों, शिमला जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी एवं ग्रामीण) के पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारियों, शिमला नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर डॉ. परमार को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में आयोजित होगा।










