सोलन 18 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में 19, 20 और 21 अगस्त, 2026 को निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तथा शाम 5:30 से 6:00 बजे तक खुन्डीधार, विपुल गैस एजेंसी, शिव विहार, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अपर सूर्य विहार, बसुन्धरा कॉलोनी, ओडना काली माता मंदिर, क्वागरी, चिल्ली, बागर, बडलियाना, बदखोर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक साईं मंदिर, नेगी कॉलोनी, शामती मार्केट व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रहेगी।
20 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तथा शाम 5:30 से 6:00 बजे तक बसुन्धरा कॉलोनी, शामती, ओडना, क्वागरी, चिल्ला, बागर, बडलियाना, बदखोल व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक काली माता मंदिर, टेलीफोन एक्सचेंज शामती, अपर शामती व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
21 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तथा शाम 5:30 से 6:00 बजे तक विपुल गैस एजेंसी, साईं मंदिर, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अपर सूर्य विहार व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुन्डीधार, शिव विहार, साइंटिस्ट कॉलोनी, एचडीएफसी बैंक व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता ने बताया कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।








