/ठियोग घटनाक्रम में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीनों अभियोगों में अब तक 22 गिरफ्तारियां

ठियोग घटनाक्रम में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीनों अभियोगों में अब तक 22 गिरफ्तारियां

शिमला 7 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़* ब्यूरो/ वर्मा ।

शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में दर्ज मामलों में शिमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को अभियोग संख्या 115/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026, के तहत आरोपी अभिषेक चौहान (26) पुत्र ओम प्रकाश चौहान, निवासी गांव चमेरा, डाकघर रावला क्यार, तहसील कोटखाई, जिला शिमला को पुलिस चौकी फागू में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामला धारा 309(2), 351(2), 324(2) BNS तथा 25-54-59 Arms Act के तहत दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को 7 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
शिमला पुलिस के अनुसार, ठियोग घटनाक्रम से संबंधित तीनों अभियोगों में अब तक कुल 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा मामले में आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।