/टुटू में पार्किंग समस्या विकराल, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई।

टुटू में पार्किंग समस्या विकराल, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई।

शिमला 11 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।

राजधानी शिमला के टुटू क्षेत्र में पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के अभाव में स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


टुटू क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों को हटाया गया।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रतिदिन सड़क किनारे अनावश्यक रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाकर यातायात के सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया जाएगा।

वहीं, स्थानीय वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए टुटू क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग सुविधा विकसित किया जाना भी जरूरी है।