/सोलन पुलिस भर्ती: PST-PET में आज 125 अभ्यर्थी सफल, 577 अयोग्य घोषित

सोलन पुलिस भर्ती: PST-PET में आज 125 अभ्यर्थी सफल, 577 अयोग्य घोषित

शारीरिक परीक्षण में 702 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 349 रहे अनुपस्थित

सोलन 19 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

जिला सोलन पुलिस विभाग द्वारा 19 नवंबर 2026 को आयोजित PST (शारीरिक मानक परीक्षण) एवं PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण) में कुल 125 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 577 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया।


पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षण के लिए कुल 1,051 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 702 अभ्यर्थी परीक्षण में उपस्थित हुए, जबकि 349 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


परीक्षण में शामिल अभ्यर्थियों में से 577 सफल नहीं हो सके। इस प्रकार जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 702 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 125 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल रहे।

आंकड़ों पर एक नजर:
कुल बुलाए गए अभ्यर्थी: 1,051
उपस्थित अभ्यर्थी: 702
अनुपस्थित अभ्यर्थी: 349
अयोग्य घोषित: 577
सफल अभ्यर्थी: 125