हिम नयन न्यूज के साथ अनौपचारिक बातचीत में साझा किए विचार।
बीबीएन 19 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
औद्योगिक नगरी बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में हाल ही में तैनात हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव भाटिया यहां कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के कार्य करने के तौर-तरीकों और वर्क कल्चर से काफी प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने यह बात हिम नयन न्यूज के साथ एक अनौपचारिक भेंट के दौरान साझा की।
एएसपी भाटिया ने कहा कि हिमाचल पुलिस एक सशक्त और अनुशासित फोर्स है, लेकिन बीबीएन में कार्यरत कर्मचारियों के बीच देखने को मिला कार्य संस्कृति का माहौल उन्हें विशेष रूप से प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यहां कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को काम के बीच नहीं आने दिया।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करते नजर आए, जो अपने आप में एक सराहनीय कार्य संस्कृति का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की कार्यक्षमता उसके कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी से मजबूत होती है।
इस दौरान एएसपी भाटिया ने हिम नयन न्यूज की ओर से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सुझावों को भी गंभीरता से सुनते हुए उन्हें ध्यान में रखने का आश्वासन दिया।
उनकी इस बातचीत से स्पष्ट है कि बीबीएन पुलिस व्यवस्था में बेहतर कार्य संस्कृति और टीम भावना को लेकर उनका सकारात्मक दृष्टिकोण है।







