सोलन 21 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल के जिला सोलन पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया के तहत 21 नवंबर 2026 को आयोजित शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में कुल 134 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 532 अभ्यर्थियों को अयोग्य पाया गया।

पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दिन कुल 1052 अभ्यर्थियों को परीक्षण के लिए बुलाया गया था। इनमें से 666 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 384 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

उपस्थित अभ्यर्थियों में से 532 निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए और उन्हें अयोग्य घोषित किया गया। वहीं, 134 अभ्यर्थियों ने PST एवं PET की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।

विभागीय विवरण के अनुसार, दो अभ्यर्थियों का परीक्षण चोटिल होने के कारण 23 नवंबर 2026 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक योग्यता का आकलन निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया।







