/सोलन में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 108 अभ्यर्थी सफल, 420 अयोग्य

सोलन में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 108 अभ्यर्थी सफल, 420 अयोग्य

23 नवंबर को 1000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, 528 ने लिया हिस्सा; 472 रहे अनुपस्थित

सोलन 23 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग जिला सोलन की ओर से 23 नवंबर 2026 को आयोजित पुलिस भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में कुल 108 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 420 अभ्यर्थी अयोग्य रहे।

पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 1000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 971 अभ्यर्थियों के अलावा पहले से पुनर्निर्धारित 29 अभ्यर्थी शामिल थे। इनमें से 528 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियों में 522 सामान्य रूप से शामिल हुए, जबकि 6 घायल होने के कारण वापस लौट गए।

जारी विवरण के मुताबिक, परीक्षा में 472 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, कुल 528 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 420 निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके और अयोग्य घोषित किए गए।

इस प्रकार 108 अभ्यर्थियों ने PST एवं PET की प्रक्रिया सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।