सोलन( नालागढ )10 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान
हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के चलते जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है । आज तीसरे दिन भी वर्षा थमने का नाम नही ले रही है । औधोगिक नगरी बीबीएन मंे भी वर्षा के चलते यातायात के लिए कई जगहो पर रूकावटे आ रही है । मिली जानकारी के मंुताबिक हिमाचल बद्दी से पिंजौर जाने वाले रसस्ते का मढावाला पुल पूरी तरह वर्षा की भेट चढ गया और पिंजौर की आवाजाही के लिए वर्षा के चलते पहाडी रास्ते या वाया चण्डीगढ सिसवां वाले रास्ते का प्रयोग किया जा रहा है । उधर औधोगिक नगरी के अलावा पहाडी क्षेत्रो में लोगो का उधोगो में काम करने के लिए आने जाने में भी भारी कठिनाई का सामना करना पड रहा है । लोगो ने बताया कि रामशहर में भी भारी वर्षा ने तबाही मचा रखी है लोगो की फसले पानी के कारण खराब हो रही है । जबकि लोगो की आवाजाही यहां भी प्रवाहित हो रही है बहुत सी सम्पर्क सडके अवरूघ्द हो गई है । लोगो को अपने मरीजो को अस्पताल पहुचाने में भी भारी कठिनाई का सामना करना पड रहा है । वर्षा का आज तीसरे दिन भी रूकने का कोई आसार नजर नही आ रहा है पिछले 72 घण्टे से लगातार लगी इस वर्षा के कारण लोगो के घरो को नुकसान होने के भी समाचार मिलने लगे है । पहाडियां खिसकने लगी है ।

शिमला चण्डीगढ मार्ग भी जगह जगह अवरूघ हो रहा है जिसे नेशनल हाईवे आथरिटी ऑफ इण्डिया तथा स्थानीय प्रशासन खोलने का प्रयास करते रहते है । पहाड दरकने से लोगो का जीवन खतरे में पड गया है सरकार ने स्कूलो को बन्द कर दियाहै बाहरी राज्यो से आने वाले र्प्यटको को हिदायते जारी की है । प्रदेश की जनता के लिए भी अपने अपने घरो में रहने की हिदायते जारी की है । लेकिन अपनी रोजमर्या की दिनयर्चा के लिए लोगो को घरो से बाहर निकलना ही पड रहा है । मवेशियो के लिए चारा तथा उनके लिए व्यवस्था के साथ साथ अपने खेतो व सम्पति की देखभाल करने के लिए लोगो को अपने अपने घरो से बाहर निकलना ही पड रहा है । मौसम विभाग की माने तो यह वर्षा हिमाचल में आने वाले दो दिनो तक भी थमने वाली नही है हिमाचल में समपर्क सडके पूरी तरह टूट चुकी है । लोक निर्माण मन्त्री विक्रमादिव्या सिंह तथा मुख्य मन्त्री ने लोगो के लिए लोक निर्माण विभाग व स्थानीय प्रशासन के नम्बरो में सहायता के लिए सम्पर्क करने की हिदायते जारी की है । हिम नयन न्यूज भी आप से आग्रह करता है कि आप इस वर्षा के चलते अपने अपने घरो में सुरक्षित रहे और जरूरी कार्य से ही अपने अपने घरो से बाहर निकले ।

उधर जिला मुाखलय पर भी कोर्ट रोड से आगे वार्ड नम्बर 12 के डण्गे किरने सेयातायात को रोकने के लिए नगर निगम ने उपायुक्त को पत्र लिखा है । मिली जानकारी के मुाताबिक सोलन के वार्ड नम्बर 12 -13 को जाने वाले सम्पर्क मार्ग को कोर्ट रोड के पास से आगे यातायात के लिए रोक दिया गया है इस बारे में नगर परिषद के संयुक्त आयुक्त द्वारा उपायुक्त सोलन को एक पत्र भेज कर आग्रह किया गया है कि इस मार्ग पर यातायात को रोकने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए जाए जिस से किसी तरह की कोई दुघटर्ना न हो पत्र में कहा गया है कि इस मार्ग पर डण्गा गिरने से यहां वाहनो को निकालने में कठिनाई हो रही है जिस से किसी दुर्धटना होने की आशंका से भी इन्कार नही किया जा एकता है ।

हिमाचल सरकार ने सभी जिला मुख्यालय पर आपातकालीन आपदा से निपटने के लिए सूचना केन्द्र सथापित किए है जिन में अधिकारी व सम्पर्क नम्बरो सहित विवरण दिया गया है













