सोलन(अर्की )11 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो
हिमाचल मे हो रही भारी वर्षा के चलते हिम नयन न्यूज के डिजिटल न्यूज पब्लिकेशन की स्वामी पत्रकार नयना वर्मा के मकान के उपर को पहाड गिरने से उनके मकान को हुए नुकसान का जायजा लेने आज स्थानीय पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर तथा पटवार सर्कल सरयांज के पटवारी विनीत कुमार गाव धारठ तहसील अर्की जिला सोलन पहुंचे ।

जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान रमेंश ठाकुर ने बताया कि यहां मकान के उपर को पहाडी दरकने से भारी मलवा आ गया है जिस से स्टोर तथा छत के उपर साईड से बनी पौडियां क्षतिग्रस्त हो गई है । उन्होने बताया कि इस बारे में स्थानीय प्रशासन को भी रिर्पोट दे दी जाएगी तथा मौके पर फौरी राहत जैसे तरपाल लगा कर पहाडी के ओर दरकने से बचाने का प्रयास किया जाएगा । इस बारे में पंचायत प्रभावित वरिष्ठ नागरिको को मनरेगा के अन्तर्गत इसकी मुरम्मत के लिए कार्यवाही करेगी । रमेश ठाकुर ने बताया कि पटवारी सर्कल सरयांज ने भी उनके साथ मौके का निरीक्षण किया तथा पहाडी दरकने से हुए नुकसान का जायजा लिया ।

इस बारे में पटवारी विनीत कुमार ने बताया कि वह मौके की स्थिति को देख कर इसकी रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियेा को दे देगे । आज उन्होने नायब तहसीलदार दाडलाघाट के सौजन्य से प्रभावित परिवार को तरपाल मुहैया करवा दी है जिस से पहाडी के उपर डाल कर वर्षा की झडी से बडे नुकसान से रोकथाम हो सके । परिजनो द्वारा उपमण्डल प्रशासन तथा स्थानीय पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर द्वारा घटना का जायजा लेने तथा सहायता का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया गया है ।

इस बारे में मकान में रह रहे प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मकान के मालिक वर्षा के चलते बीबीएन से निकलने में असमर्थ है और आपदा की इस घडी में अपने मकान की सुरक्षा को प्रशासन व पंचायत से गुहार लगा रहे है ।जिस का संज्ञान ले कर पंचायत प्रधान तथा स्थानीय प्रशासन ने मौके पर नुकसान का जायजा लिया और सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया ।
याद रहे अर्की उपमण्डल की सरयांज पंचायत के स्थाई निवासी नन्दलाल वर्मा व नयना वर्मा ने अपने जीवन की पूरी कमाई तथा बैको से कर्जा ले कर बनाए गए मकान के उपर को ठेरू जाने वाले सम्पर्क मार्ग के पानी का बहाव नीचे आने से यह नुकसान बताया जा रहा है । स्टोर के नुकसान के साथ छत के उपर जाने वाली बाहरी सीढियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।












