सोलन 12 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान।

सोलन के वार्ड नम्बर 13 में कई मकानो को वर्षा के चलते खतरा पैदा हो गया है मिली जानकारी के मुताबिक यहां कुछ नए बने मकानो के पिललर भी दरक गए है जबकि नाले के साथ वाले मकानो को खतरा पैदा हो गया है।
इस बीच यहां इस आपदा से प्रभावित लोगो को राहत देने के लिए समाजिक सस्थाए सामने आ रही है यहां शिव दयाल ट्रस्ट गंज बाजार ने आपदा की घडी में यहां ठहरने वालो के लिए निशुल्क व्यवस्था कर दी है ।

तथा लोगो का आवाहन किया है कि कोई भी व्यक्ति इस आपदा की घडी में यहां आ कर टहर सकता है तथा खाने की भी व्यवस्था कर दी जाएगी ।
यह जानकारी राम किशन वालिया प्रधान शिव दयाल ट्रस्ट सोलन ने जारी की है । उधर अगवाल धर्मशाला लोअर बाजार सोलन में भी वारिश से प्रभावित परिवारो को टहरने की व्यवस्था है ।
यहा जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के प्रधान दिनेश गर्ग ने बताया कि किसी भी परिवार को वारिश की बजह से रहने के लिए दिक्कत परेशानी हो तो वह अगव्रवाल धर्मशाला लोअर बाजार में आ सकता है ।












