सोलन (अर्की )14 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /कमल चौहान
सोलन जिले की ग्राम पंचायत सरयांज का ग्राम सभा अधिवेशन कल 15 जुलाई को 11-00 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय में रखा गया है । यह जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर द्वारा जारी आदेशानुसार दी गई है ।
यह जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान रमेंश ठाकुर ने बताया कि इस बैठक का एजेंडा गत बैठक की अभी पुष्टि के साथ गत वर्ष की वार्षिक आय.व्यय का अनुमोदन करने तथा बीपीएल सूची की समीक्षा करने का रखा गया है ।

उन्होने बताया कि इस बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए लाभार्थियों का चयन करने का भी निर्णय लिया जाएगा ।
ग्राम सभा की यह सूचना पंचायत के सभी ग्रामीणों के लिए प्रेषित की गई है जिससे अधिवेशन में कोरम भी पूरा हो सके तथा आम सभा का आयोजन लाभान्वित हो सके ।












