/सांसद सुरेश कश्यप पहुंचे सोलन के वार्ड 13 मे हुए नुकसान का जायजा लेने । लोगो ने जताया आभार ।

सांसद सुरेश कश्यप पहुंचे सोलन के वार्ड 13 मे हुए नुकसान का जायजा लेने । लोगो ने जताया आभार ।

सोलन 15 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /कमल चौहान


आज सोलन के वार्ड नंबर 13 सेर कलीन और कलीन में आज सांसद सुरेश कश्यप ने भरी बारिश की वजह से हुई त्रासदी का निरीक्षण किया । मिली जानकारी के मुताबिक सांसद ने आपदा से प्रभावित लोगो को आश्वासन दिया कि वह नुकसान की भरपाई के लिए अपने माध्यम से कर सकेंगे उसके लिए वह भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होने स्थानीय प्रशासन से भी प्रभाावित लोगो को राहत देने की अपील की ।

स्थानीय लोगो ने सांसद सुरेश कश्यप द्वारा इस आपदा के काल में उनका हालचाल जानने के लिए उनका आभार जताया ।
इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप के साथ राजेश कश्यप , भरत साहनी ,पार्षद मीरा आनंद व भाजपा के अन्य सभी कार्यकर्ता एवं सेर क्लीन सुधार सभा के प्रधान व सभी सदस्य और वार्ड के स्थानीय निवासी मौजूद रहे।