/स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती 1844 कर्मचारियों की सेवाएं बढ़ाने का निर्णय

स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती 1844 कर्मचारियों की सेवाएं बढ़ाने का निर्णय

शिमला 17 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि कोविड काल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती किए गए 1844 कर्मचारियों की सेवाएं 30 सितंबरए 2023 तक बढ़ा दी गई हैं।


उन्होंने कहा कि कोविड.19 महामारी के समय विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्सए डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य श्रेणियों के 1844 कर्मचारी भर्ती किए गए थेए जिनकी सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवधि को 1 जुलाई से 30 सितंबरए 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश सरकार को लगभग 15 करोड़ रुपये अतिरिक्त वहन करने होंगे।