सोलन (अर्की ) 20 जुलाई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / कमल चौहान

अर्की उपमण्डल के धारठ गांव में पहाडी दरकने से हुए नुकसान का जायजा लेने आज दाडलाघाट के नायब तहसीलदार प्रेम लाल शर्मा तथा पटवारी विनीत कुमार मौके पर पहुंचे ।

मिली जानकारी के मुताबिक उनके साथ मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत सरयांज के उप प्रधान प्रकाश गौतम ने वर्षा से हुए नुकसान दिखाए तथा आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियो से आग्रह किया ।

टीम ने धारठ गांव में वयोवृघ्द नन्दलाल वर्मा व वरिष्ठ पत्रकार नयना वर्मा के मकान को हुए नुकसान का मौका देखा तथा इस की भरपाई के लिए यथा सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया । वरिष्ठ नागरिको द्वारा अपने जीवन की सारी कमाई लगा कर रिहायश के लिए बनाए मकान को प्रकृतिक आपदा के चलते नुकसान होने से परिवार जहां व्यथित है वही घर की छत का सहारा बनी दीवार के दरकने तथा लैण्टर में दरारे आने से किसी और बडे हादसे के आशंका से भी भयभीत है ।

याद रहे कि इस मकान के साथ लगती करीब 50 फीट उन्ची दीवार के गिरने से पहले ही पौडियो तथा स्टोर की छत का
नुकसान हो चुका है अब इनके घर कीे छत तथा दीवार के दरकने से लैण्टर में दरारे आ रही है और आगे ओर खतरा पैदा हो रहा है । इन वरिष्ठ नागरिको का जीवन बहुत कठिन हो गया है ।

जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक सहायता प्राप्त नही हुई है बुजुर्गो द्वारा आंगन में गिरे डण्गे के मलवे को हटवाने के लिए गत दिवस मशीन का सहारा लिया तथा मजदूर लगा कर व्यक्तिगत तौर पर इस मकान की सुरक्षा का प्रयास किया जा रहा है ।

आज प्रातः गा्रम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर ने भी मौके का जायजा लिया तथा सरकार की स्वीकृति आने पर मनरेगा में तहत सहायता का आश्वासन दिया ।











