/हिमाचल के पूर्व मुख्य मन्त्री जय राम ठाकुर ने वर्षा आपदा से हुए नुकसान का शिमला जिले में लिया जायजा ।

हिमाचल के पूर्व मुख्य मन्त्री जय राम ठाकुर ने वर्षा आपदा से हुए नुकसान का शिमला जिले में लिया जायजा ।

जिनके घर चले गये उन्हें तिरपाल भी नहीं दे पाई सरकार, : जयराम ठाकुर

शिमला 30 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश में वर्षा से आई आपदा के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने तथा लोगो को सांन्तवना देने के लिए हिमाचल के पूर्व मुख्य मन्त्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आज शिमला जिले के जुब्बल कोटखाई तथा रोहडू के आपदा प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर रहे है ।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को धेरते हुए कहा कि सरकार दावे करने के बजाय, ज़मीन पर जाकर देखे, कई प्रभावितों को एक पैसा नहीं मिला है ,सेब के सीजन में न सड़कें सही हो पाई, न ख़रीदने के इंतज़ाम उन्होने कहा कि हमनें सरकार में रहते 15 जुलाई तक सेब ख़रीद प्रक्रिया की हर औपचारिकता पूरी करते थे ,उन्होने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से भी मुद्दा उठायेंगे ,सड़कें बंद होने से साल भर की कमाई को नाले में बहाने पर मजबूर है लोग,उन्होने कहा कि
दर्जनों जगह गया, सिर्फ़ एक जगह काम पर जेसीबी मशीन लगी दिखी ,पहले फसल कम हुई अब सरकार की नाकामी से बिक नहीं पा रही है

यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि शिमला जिले के दौरे के दौरान जय राम ठाकुर तथा भाजपा के अन्य नेताओ ने लोगो को सांत्वना दी तथा हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मामले उठाने का आश्वासन दिया ।

याद रहे कि पूर्व मुख्य मन्त्री जय राम ठाकुर पिछले कई दिनो से हिमाचल के दौरे पर निकले हुए है और वर्षा से हुए नुकसान का जायजा ले रहे है तथा लोगो के नुकसान की एक रिर्पोट तैयार करके सरकार को देने के लिए भी कार्य किया जा रहा है ।